Women’s World Boxing Championships: भारतीय बॉक्सर निखत जरीन महिला विश्व चैंपियनशिप में अपना टाइटल डिफेंड करने उतरी हैं। निखत ने शुरुआती दौर में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिये जीत दर्ज की। पिछले साल निखत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
निखत की बाउट से शुरू हुआ टूर्नामेंट
टूर्नामेंट की शुरुआत निखत की बाउट से हुई और मुक्केबाज़ ने निराश नहीं किया। 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को आंकने के लिए अपना समय लिया, लेकिन एक बार जब उन्होंने अजरबैजान की मुक्केबाज के खेल को समझ लिया तो वो हावी हो गईं।
मैच में हावी रही निखत
निखत मौजूदा चैंपियन होने के बावजूद टूर्नामेंट में उन्हें कोई वरीयता नहीं दी गई है। मैच के दौरान वह अपने आक्रामक रूप में थीं और अपने प्रतिद्वंद्वी पर पंचों की झड़ी लगा दी। भारतीय खिलाड़ी का दबदबा ऐसा था कि दूसरे राउंड में मुकाबले को रोकने से पहले रेफरी को तीन बार अजरबैजान की इस्माईलोवा को काउंटिंग करनी पड़ी।
अनसीड होने पर निकहत ने कहा, “यह कोई समस्या नहीं है। ड्रॉ के बारे में यही बात है कोई भी सीडिंग प्राप्त कर सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मेरा ड्रा अच्छा है जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी, मुझे कड़े प्रतिद्वंद्वी मिलेंगे। निखत अगले दौर में शीर्ष वरीय 2022 अफ्रीकी चैंपियन रौमेसा बौआलम से राउंड ऑफ़ 32 में भिड़ेंगी। उन्होंने कहा कि मैं उस मुक्केबाज को जानता हूं लेकिन मैंने उसके खिलाफ नहीं खेला है। मैं खुश हूं कि भारत की पहली बाउट मेरे साथ शुरू हुई और उम्मीद है कि मैं इसे खत्म करूंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines