Women’s T20 WC: भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से महज 5 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 15वें ओवर में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जब विकेट गिरा तो यहीं से पूरा मैच पलट गया।
हरमन ने हार के बाद रन आउट होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘जब मैं और जेमी जीत के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी रन आउट हो गई। इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई नहीं हो सकता है।’
जेमी की बल्लेबाजी रही शानदार
हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘हम इस तरह हारेंगे, हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। जिस तरह से मैं रनआउट हुई, उससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। हमने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी। नतीजा हमारे पक्ष में भले नहीं रहा हो, लेकिन हम इस टूर्नामेंट में जिस तरह से खेले उससे मैं खुश हूं।
हरमनप्रीत ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है। भले ही हमने आज शुरुआती विकेट गंवा दिए, लेकिन जेमी ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह बधाई की पात्र है। जेमी ने हमें वह गति दी, जिसकी हम तलाश कर रहे थे। ऐसे प्रदर्शनों को देखकर खुशी होती है।
हम सबक से लेंगे सीख
हरमनप्रीत ने कहा कि शायद हम अपनी पूरी ताकत से नहीं खेले। हमने मिसफील्ड किया। हम इन सबकों से केवल सीख सकते हैं और गलतियों को नहीं दोहरा सकते हैं।
167 रन बना सकी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में गुरुवार को इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: रनआउट पर फूट पड़ा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, जमीन में फेंक दिया बल्ला, देखें वीडियो
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines