हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Womens FIFA World Cup: स्पेन की स्ट्राइकर जेनी हर्मोसो के साथ FA प्रेसिडेंट ने मैदान पर की अभद्र हरकत, जमकर हुए ट्रोल

विज्ञापन

Womens FIFA World Cup 2023: फीफा महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर स्पेन पर जीत के बाद मैदान पर ऐसी घटना घटी, जिसके बाद खेल जगत में गुस्सा फूट पड़ा है। जीत के बाद स्पेन की स्ट्राइकर जेनी हर्मोसी को स्पेन के एफए अध्यक्ष ने गले लगाते हुए तीन बार होटों पर चुंबन किया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि जेनी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। प्रसिडेंट की इस हरकत पर सोश्ल मीडिया के जरिए लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मैदान पर इस अभद्र हरकत के बाद जेनी को रोते हुए भी देखा गया।

मेडल लेने के लिए जा रही थी जेनी, तभी एफए अध्यक्ष ने लगाया गले

बता दें यह सब तब हुआ जब जेनी मेडल लेने पोडियम की ओर बढ़ रही थी। उसी दौरान अध्यक्ष लुईस ने कुछ ऐसा किया जिससे पूरी दुनिया हैरान है। अध्यक्ष ने पहले जेनी के गले लगाया और किस किया। वे यहां नहीं रुके उन्होंने जेनी को पीठ के निचले हिस्से में हाथ मारा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेनी इस अश्लील हरकत के दौरान बिल्कुल असहाय नजर आ रही थी।

पहले से ही बदनाम एफए अध्यक्ष

लुईस और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उन पर स्पेन की टीम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लग चुका है। वहीं उनकी इस हरकत ने स्पेन की जीत का मजा भी किरकिरा कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोगों द्वारा लुईस को हटाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन

स्पेन के एफए अध्यक्ष ने मांगी माफी 

इस घटका के बाद जमकर ट्रोल होने पर स्पेन के फुटबॉल अध्यक्ष लुईस ने एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि “एक घटना है, जिस पर मुझे अफसोस है, वह सब कुछ है जो खिलाड़ी और मेरे बीच हुआ, हम दोनों के बीच एक शानदार रिश्ता है, दूसरों के साथ भी वैसा ही है।”

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola