नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 12 का फेज खत्म हो चुका है। अब सेमीफाइनल की बारी है। पाकिस्तान गिरते-पड़ते सेमीफाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई किया है इनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का नाम शामिल है। पहले सेमीफाइनल मुकाबला 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – बुरे दौर में आया था धोनी का मैसेज, विराट कोहली ने बताया क्या लिखा था
इमाम-उल-हक़ ने लिए मजे
पाकिस्तान के नॉकआउट में पहुंचने से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर पूर्व क्रिकेटर खुशी में डूबे हुए हैं। इस बीच इंज़माम-उल-हक़ के भतीजे इमाम-उल-हक़ के साथ एक फैन ने मजाक किया। इमाम-उल-हक़ को किसी ने पूछा कि कहां से हो? जवाब में बैटर ने लिखा मैं पाकिस्तान से हूं…। इसके बाद चैट कर रहा व्यक्ति ने पूछा कि वो कहां है? इसके जवाब में इमाम-उल-हक़ ने मजेदार जवाब दिया। इमाम-उल-हक़ ने लिखा सेमीफाइनल में….। दरअसल पाकिस्तान वर्ल्ड कप के समीफाइनल में पहुंच चुका है। इस चैट का स्क्रीनशॉट खुद इमाम-उल-हक़ से शेयर किया है। इमाम-उल-हक़ पाकिस्तान के महान बैटर इंज़माम-उल-हक़ के भतीजे हैं।
बता दें कि पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मैच सिडनी में दोपहर 1:30 बजे से होगा। दूसरा सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। 10 नवंबर को एडिलेड में दोपहर 1: 30 से मैच शुरू होगा। दोनों मैच के विनर के बीच फाइनल खेला जाएगा।
अभी पढ़ें – IND vs ENG, T20 WC Semifinal: अंग्रेजों से लगान वसूलने के लिए टीम इंडिया पहुंची एडिलेड, देखें वीडियो
सेमीफाइनल के मैच
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1:30 बजे)
इंज़माम-उल-हक़ का करियर
इंज़माम-उल-हक़ ने अब तक 54 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 52.67 की औसत से 2528 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82.83 रहा है. टेस्ट में 16 मैचों में उन्होंने 973 रन बनाए हैं। इमाम ने 18 अक्टूर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अबू धाबी में डेब्यू किया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines