नई दिल्ली: लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच तीसरे वनडे ने विवाद खड़ा कर दिया है। दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को मांकडिंग के जरिए रन आउट किया तो क्रिकेट जगत में एक बार फिर इसकी चर्चा शुरू हो गई। क्रिकेट जगत दो धड़ों में बंट गया है।
कोई इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहा है तो वहीं किसी ने आईसीसी के नियमों का हवाला देकर इसे उचित करार दिया है। आर अश्विन, सैम बिलिंग्स, जेम्स एंडरसन, जेम्स टेलर जैसे खिलाड़ियों के बीच बहस छिड़ गई है। आइए जानते हैं इस बारे में आईसीसी का नियम क्या कहता है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: टीम इंडिया में फिर होगी उमरान मलिक की एंट्री?
ये है मांकडिंग का नियम
हाल ही आईसीसी ने प्लेइंग कंडीशन के नियमों में बदलाव किया है। आईसीसी के नियम 41.16.1 के मुताबिक यदि गेंदबाज द्वारा गेंद को छोड़ने से पहले कोई नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बाहर होता है, तो गेंदबाज को उस बल्लेबाज को रन आउट करने का पूरा अधिकार है। हालांकि, इसे पहले अनुचित साधनों में गिना जाता था, लेकिन नए MCC नियमों ने इसे बदल दिया है।
नियम 41.16.1 में कहा गया है कि यदि नॉन-स्ट्राइकर गेंद के खेलने से किसी भी समय अपने मैदान से बाहर हो जाता है और गेंदबाज ने सामान्य रूप से गेंद को फेंकने का एक्शन किया है तो गैर-स्ट्राइकर रन आउट होने के लिए उत्तरदायी है। इन परिस्थितियों में नॉन-स्ट्राइकर मैदान से बाहर होने पर रनआउट माना जाएगा। हालांकि, नए नियमों में MCC ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह अब से खेल के ‘अनुचित तरीके’ में नहीं आएगा। इसे एक वैध रन-आउट कहा जाएगा।
सबसे पहले वीनू मांकड़ ने किया था आउट
इसे मांकडिंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी शुरुआत वीनू मांकड़ जैसे खिलाड़ी ने की थी। पहली बार यह घटना 1947-48 में भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान हुई थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के गेंदबाज वीनू मांकड़ ने दूसरे टेस्ट में बिल ब्राउन को इसी तरीके से आउट किया था।
अभी पढ़ें – India vs Australia 3rd T20I: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पंत बाहर, इस दिग्गज की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया-11 के मैच दौरान भी मांकड़ ने ब्राउन को इसी तरह रनआउट किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसे मांडकिंग का नाम दिया था। आईसीसी का नियम लागू होने से पहले रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल में यह तरीका अपनाया। अश्विन ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर को इस तरह से आउट किया था। हालांकि आईसीसी ने इसे वैद्य कर दिया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines