WFI Controversy: खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। खेल मंत्रालय ने संजय सिंह के साथ-साथ डब्ल्यूएफआई की पूरी नई बॉडी को ही बर्खास्त कर दिया है। इससे पहलवानों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। पहलवान लगातार इसकी मांग कर रहे थे कि संजय सिंह को अध्यक्ष के पद से हटाया जाए, 2 दिन से पहलवान फिर से डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आखिरकार सरकार ने पहलवानों की सुन ली है। खेल मंत्रालय ने न सिर्फ डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय सिंह को ही नहीं, बल्कि पूरी नई बॉडी को ही सस्पेंड कर दिया। इससे बड़ा सवाल उठता है कि क्या संजय सिंह को निलंबित कर देने से पहलवान खुश हो गए हैं, या फिर उनकी कुछ और भी मांग है। चलिए आपको बताते हैं अब पहलवानों की क्या मांग है।
ये भी पढ़ें:- WFI अध्यक्ष पर खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, संजय सिंह समेत पूरी नई बॉडी को किया सस्पेंड
ये है पहलवानों की मांग
डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष बनाने से पहलवान नाखुश थे। पहलवानों का कहना है कि अगर संजय सिंह अध्यक्ष बनते हैं, तो पहलवानों का फिर से शोषण किया जाएगा। इस कारण से पहलवान मांग कर रहे हैं कि संजय सिंह को कुश्ती संघ का अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए। आपको बता दें कि सिर्फ संजय सिंह को निलंबित कर देने से पहलवान खुश नहीं हैं। साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों की पहले से ही मांग है कि कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी पुरुष को नहीं बल्कि महिला को बनाया जाए।
ये भी पढ़ें:- ‘मैं भी अपना पद्मश्री लौटा दूंगा..’ बजरंग पूनिया के बाद साक्षी मलिक के सपोर्ट में उतरा एक और रेसलर
‘महिला पहलवानों के साथ होगी छेड़छाड़’
पहलवानों का कहना है कि अगर फिर से पुरुष को ही डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष बनाया गया, तो लड़कियों को परेशान किया जाएगा। उनका शोषण किया जाएगा, इस कारण से पहलवान मांग कर रहे हैं कि इस बार किसी महिला को अध्यक्ष बनाया जाए, ताकि महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ या फिर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। लेकिन पहलवानों की एक नहीं सुनी गई थी और अध्यक्ष भी संजय सिंह को बना दिया गया था, इसके अलावा पूरे संघ में एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अब सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में पहलवानों की मांग है कि अब संजय सिंह को निलंबित करने के बाद किसी महिला को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनाया जाए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines