नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के अलावा और कई क्षेत्र में हाथ आंजमा रहे हैं। उनके कई और बिजनेस हैं। विराट का देश में कई रेस्टोरेंट हैं। अब खबर है कि वे मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार के बंगले में एक नया रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। किशोर कुमार बॉलीवुड के लेजेंड्री सिंगर रहे हैं। उस जमाने में किशोर कुमार की आवाज को टक्कर देने वाला कोई नहीं था। उनके गाने आज भी दिल तक उतरती है।
विराट खोलेंगे रेस्टोरेंट
लीजेंड क्रिकेटर विराट कोहली किशोर कुमार के जुहू वाले घर का एक बड़ा हिस्सा किराए पर ले लिया है और उसमें रेस्टोरेंट बना रहे हैं। ई टाइम्स की खबर के मुताबित काम लगभग पुरा हो चुका है और रेस्टोरेंट लगभग तैयार हो गया है। खबर की पुष्टि किशोर कुमार के बेटे और सिंगर अमित कुमार ने भी की है।
अमित कुमार ने कहा कि ये सच है। इसकी शुरुआत तब हुई जब लीना चंदावरकर के बेटे सुमीत की मुलाकात विराट कोहली से हुई। दोनों मिले और बात शुरू हई। अमित ने कहा कि हमने विराट को 5 सालों के लिए वो जगह किराए पर दी है।
अभी पढ़ें – बल्ला लेकर फिर मैदान पर उतरेगा क्रिकेट का ‘भगवान’, सचिन को बनाया गया इस टीम का कप्तान
फॉर्म में लौटे विराट
एशिया कप 2022 में भारत-हॉन्ग कॉन्ग के बीच खेले गए मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म में लौट आए। तीसरे नंबर पर उतरे किंग कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों के खिलाफ कोहली ने तबाही मचाते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में करीब छह महीने बाद अर्धशतक जमा दिया।
विराट ने कुल 44 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और तीन छक्का जमाए। इससे पहले कोहली ने 18 फरवरी 2022 को ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 41 गेंदों में 52 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का जमाकर 126 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines