GT20 Canada: पाकिस्तान तेज गेंदबाजों का गढ़ रहा है। हर साल वहां से एक ऐसा गेंदबाद निकलता है जो दुनिया भर में तहलका मचाता है। ऐसा ही एक गेंदबाज है 22 साल का अब्बास अफरीदी, जिसने कनाडा में खेले जा रहे T20 लीग में कहर बरपाया है। अब्बास अफरीदी अपनी आग उगलती गेंदों से सामने वाली टीम के पांच बल्लेबाजों को आउट कर दिया। कमाल की बात ये है कि उनका ये प्रदर्शन क्वालिफायर टू में आया है। ये मुकाबला वेंकूवर नाइट्स और मॉट्रेल टाइगर्स के बीच था।
अब्बास अफरीदी ने लिए 5 विकेट
अब्बास अफरीदी ने टूर्नामेंट के क्वालिफायर टू में हैट्रिक के साथ 5 विकेट झटकते हुए अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाया। इस मैच में अब्बास मॉट्रेल टाइगर्स का हिस्सा थे। मुकाबले में वेंकूवर नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी की थी। अब्बास अफरीदी की धारदार गेंदबाजी के आगे ये टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन ही बना सकी। जवाब में मॉट्रेल टाइगर्स ने लक्ष्य को 3 गेंद पहले ही हासिल करते हुए 1 विकेट से कमाल की जीत दर्ज की।
13वां ओवर में बदल गया मैच
मॉट्रेल टाइगर्स के लिए 13वां ओवर डालने आए पाकिस्तान के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्बास अफरीदी ने हैट्रिक ली। ओवर के चौथी, 5वीं और छठी गेंद पर लगातार विकेट लिए और अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने कॉर्बिन बॉस, रासी वैन डर दुसैं और नजीबुल्लाह का विकेट लिया। एक समय वेंकूवर नाइट्स अच्छी स्तिथि में दिख रही थी। लेकिन, फिर अब्बास अफरीदी की गेंदों ने जब आग उगलना शुरू किया तो टीम बिखर गई। एस समय टीम 12.3 ओवर में 90 रन बनाकर एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, वो अचानक से बिखर गई।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines