नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत मिल गई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोहित शर्मा की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर आया। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, मीडिल ऑर्डर के बैटर तिलक वर्मा ने अहम मौके पर तेजी से रन बनाकर मैच का रूख मोड़ दिया।
रोहित ने तिलक से की बात
मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा से बात की। इस बातचीत में रोहित ने तिलक से कुछ अहम और कुछ हलके-फुलके सवाल पूछे। रोहित ने पूछा मैच जीतकर कैसा फीलिंग आ रहा है? इस पर तिलक वर्मा ने कहा कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं हमेशा से मौके की तलाश में था आज अपके साथ बैटिंग करने का मौका मिला ये मेरे लिए बड़ा दिन था। तिलक के जवाब से रोहित शर्मा जाते हैं और कहते हैं ऐसा मत कहो यार..।
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs CSK: मुंबई और चेन्नई के बीच ‘महामुकाबला’ आज, धोनी-रोहित समेत कई दिग्गज आएंगे नजर
अहम थी तिलक वर्मा की इनिंग
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 173 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर जीत मिली। मैच में तिलक वर्मा ने 41 रन बनाए। उन्हें मैच में रोहित ने नंबर 3 पर उतारा। पहले ईशान किशन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने के बाद रोहित ने तिलक वर्मा के साथ भी 50 रनों की साझेदारी पूरी की। तिलक वर्मा ने मैच के 16वें ओवर में दो छक्के जड़े। ये दो छक्का मैच का टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs RR: पहली जीत दर्ज करने राजस्थान के खिलाफ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, ऐसे देख सकेंगे लाइव
रोहित के सवाल का जवाब देते हुए तिलक वर्मा ने कहा कि पिच आसान नहीं थी। मैंने अपना सिर स्थिर रखा और बॉडी वेट को संभाल कर आगे शॉट लगाए। मेरा स्ट्रेंथ सामने है इसलिए मैंने सामने शॉट लगाए। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हमारी टीम में युवा या सीनियर ऐसा कुछ भी नहीं है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines