Rohan Bopanna Matthew Ebden US Open 2023 Final: यूएस ओपन 2023 के फाइनल में एंट्री लेने वाले भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू एबडेन ने शुक्रवार को कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि कड़ी टक्कर के बाद इस जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उनकी भिड़ंत राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी से हुई। राम और सैलिसबरी ने यूएस ओपन फाइनल जीतकर लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमा लिया।
कांटे की टक्कर दिखी
न्यूयॉर्क के आर्थे एशे स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बोपन्ना और एबडेन ने पहले ही सेट से शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-2 से जीत लिया। हालांकि वे दूसरे सेट में पिछड़ गए। बोपन्ना और एडबेन दूसरा सेट 3-6 से हार गए। इसके बाद तीसरे सेट में दोनों जोड़ियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। राजीव राम-जो सैलिसबरी ने रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन के खिलाफ अपनी सर्विस लगातार बरकरार रखी। इस दौरान रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन अपने विरोधियों को हराने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन दूसरे छोर से भी कड़ी टक्कर मिलने से गेम आगे तक चलता रहा।
राम-सैलिसबरी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
आखिरकार राजीव राम-जो सैलिसबरी ने बोपन्ना-एबडेन को 6-4 से शिकस्त देकर यूएस ओपन फाइनल का खिताब जीत लिया। हालांकि उन्होंने अंत तक अच्छा संघर्ष किया, लेकिन अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ राजीव राम और जो सैलिसबरी ने यूएस ओपन मे इतिहास रचा। वे यूएस ओपन में लगातार 3-खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बोपन्ना ने इससे पहले यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। वह 43 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचने सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए थे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines