नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से हजारों लोगों की मौत हो गई है, जबकि लाखों लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार, तुर्की में 8,574 और सीरिया में 2,662 लोगों की मौत हुई है। तुर्की और सीरिया को दुनियाभर से मदद मिलने लगी है। जुवेंटस के पूर्व डिफेंडर मेरिह डेमिरल मदद को आगे आए हैं। उन्होंने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। मेरिह तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाह हुए क्षेत्रों के लिए धन जुटाने के लिए अपने कलेक्शन से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की साइन की हुई एक जर्सी नीलामी करेंगे।
भूकंप की स्थिति से दुखी हैं रोनाल्डो
जुवेंटस में रोनाल्डो के साथी रहे डेमिरल ने ट्विटर पर कहा कि धन जुटाने के लिए जर्सी की नीलामी करने का फैसला करने से पहले उन्होंने रोनाल्डो से तुर्की और सीरिया की स्थिति के बारे में बात की थी। नीलामी से प्राप्त राशि एक स्थानीय एनजीओ को दान की जाएगी। डेमिरल ने ट्विटर पर कहा- मैंने अभी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बात की। उन्होंने कहा कि तुर्की में जो हुआ उससे वह बहुत दुखी थे। हम अपने संग्रह में रोनाल्डो की जर्सी नीलामी कर रहे हैं। नीलामी से सभी आय का उपयोग भूकंप क्षेत्र में किया जाएगा।
और पढ़िए – ये हुई न बात…ऋचा घोष ने मचा दिया तूफान, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की दमदार वापसी
और पढ़िए – पीएसएल का ये मुकाबला जैसे इंडिया-पाकिस्तान का मैच, पाकिस्तानी दिग्गज ने बताई वजह
भूकंप ने मचाई तबाही
सोमवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्की और पड़ोसी सीरिया में तड़के आए भूकंप से तबाही मच गई। शहर की शहर तबाह हो गए और हजारों लोग मारे गए। अभी भी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। घाना के फुटबॉलर क्रिश्चियन अत्सु को भूकंप के मलबे से बचाया गया था, देश के फुटबॉल एसोसिएशन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। घाना की फुटबॉल संस्था ने ट्विटर पर कहा, “अच्छी खबर! हमें कुछ सकारात्मक खबर मिली है कि क्रिश्चियन अत्सु को ढह गई इमारत के मलबे से सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है।” 31 वर्षीय अतुस का फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines