Travis Head Drop Rohit Sharma Catch Viral Claims: विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर भारतीय टीम का तीसरी बार वनडे विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। अभी तक फैंस भारतीय टीम की हार को भुला नहीं पा रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर बहुत से दावे किए जा रहे है कि फाइनल में टीम इंडिया के साथ चीटिंग हुई।
वहीं अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का जो कैच ट्रेविस हेड ने पकड़ा था उसको लेकर काफी दावे किए जा रहे है कुछ फैंस का मानना है कि ट्रेविस ने ये कैच छोड़ दिया था लेकिन फिर भी रोहित को आउट दे दिया गया। हालांकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है।
ये भी पढ़ें:- विराट की वनडे रैकिंग में जबर्दस्त उछाल, नंबर-1 के करीब पहुंचे किंग कोहली
सोशल मीडिया वायरल हो रही काफी वीडियो
बता दें, रोहित शर्मा के विकेट को लेकर यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर बहुत से अकाउंट्स द्वारा वीडियो शेयर करके अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। बहुत से फैंस का मानना है ट्रेविस हेड ने रोहित का कैच पकड़ा ही नहीं था क्योंकि उनसे वो कैच छूट गया था और रोहित को गलत आउट दिया गया है। इस पर फील्ड अंपायर से लेकर फोर्थ अंपायर तक की नजर नहीं पड़ी। कुछ अकाउंट्स द्वारा ट्रेविस हेड का कैच छोड़ने वाला फेक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। जिसको काफी फैंस सच भी मान रहे है जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं।
एकदम झूट है ये सब दावे
दरअसल सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे वीडियो सब झूठ है जब आप इस कैच का असली वीडियो देख लेंगे तो आपको पता चलेगा कि रोहित के कैच को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे है वो सब झूठ है। आईसीसी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैच का वीडियो शेयर किया है।
मैच के दौरान भी कई बार ट्रेविस हेड द्वारा लिए गए इस कैच के वीडियो को दिखाया गया जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि ट्रेविस ने एक दम सही से रोहित का कैच पकड़ा था। कुछ अकाउंट्स लाइक और सब्सक्राबर्स के लिए इस तरह की झूठी जानकारी फैलाते है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines