Thailand Para Badminton: थाइलैंड में खेले जा रहे पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने शानदार प्रदर्शन करते गोल्ड मेडल जीता है। भारत की इस जोड़ी ने एसएल3-एसएल4 वर्ग में इंडोनेशिया के द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को हराया।
इस तरह जीता गोल्ड मेडल
प्रमोद और सुकांत ने डबल्स के फाइनल में लगातार गेमों में 21-18, 21-13 से जीत दर्ज की। इस तरह गोल्ड अपने नाम कर लिया।
अभी पढ़ें – नीरज चोपड़ा का ये वीडियो आपकी धड़कन बढ़ा देगा, खंबे पर ‘बाहुबली’ की तरह चढ़ गए, देखें VIDEO
पुरुष सिंगल्स में सिल्वर से करना पड़ा था संतोष
इससे पहले पुरुष सिंगल्स में दोनों को फाइनल हारने के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। पुरुष सिंगल्स में प्रमोद को इंग्लैंड के डेनियल बेथेल ने 21-13, 21-19 से हराया था, वहीं कदम को फ्रांस के लुकास माजूर से 2-21, 17-21 से हराया था।
रुत्विक रघुपति और मानसी जोशी ने सिल्वर पर कब्जा जमाया
रुत्विक रघुपति और मानसी जोशी ने एसएल3-एसयू 5 मिक्स्ड डबल्स का सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में फ्रांस के लुकार माजूर और फाउस्टाइन नोएल ने मात दी। यह मुकाबला 3 गेम तक चला और फ्रांसीसी जोड़ी ने 17-21, 21-15, 21-7 से जीत दर्ज कर गोल्ड अपने नाम किया।
अभी पढ़ें – Neeraj Chopra लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे या नहीं? AFI चीफ ने दिया ये जवाब
महिला सिंगल्स में ये प्लेयर बनीं चैंपियन
- महिला सिंगल्स में मनदीप कौर ने एसएल3 फाइनल में हमवतन मानसी को 20-22, 21-19, 21-14 से हराकर गोल्ड जीता।
- मनदीप कौर के अलावा मनीषा रामदास ने जापान की काएदे कामेयामा को 20-22, 21-12, 21-19 से शिकस्त दी।
- नित्या श्री सुमति सिवान ने इंग्लैंड की रशेल चूंग को एसएच6 फाइनल में 21-9, 24-22 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।
- वहीं मानसी और एस विश्वनाथन ने महिला युगल में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines