नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में इस वक्त सूर्यकुमार जैसा शायद ही कोई बैटर है। डेब्य के बाद से सूर्या ने अपनी तपिश से पूरे दुनिया के गेंदबाजों को जला दिया है। आज उनके आगे गेंदबाजी करने से सारे गेंदबाज डरते हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज ने निर्णायक मैच मैच में एक बार फिर से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। टी20 क्रिकेट में सूर्या ने तीसरा शतक जड़ा। राजकोट के मैदान में उनके बल्ले ने आग उगला।
चहल ने सूर्या के हाथ चूमे
उनकी पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि इस बैटर को पहले क्यों नहीं मौका दिया गया। लेकिन जब से उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला है। हर इनिंग में अपने को साबित कर रहे हैं। अब तो हाल ऐसा हो गया है कि टीम इंडिया के गेंदबाज भी उनसे डरने लगे हैं। इस पारी के बाद भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार के हाथ चूम लिए और उनके बारे में बड़ी बात कही।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1611933320090378245?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1611933320090378245%7Ctwgr%5Ed831a49c86ac5494915adae78b9d9e1f2b956b62%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fsports%2Fcricket-news%2Fyuzvendra-chahal-kisses-suryakumar-yadav-hand-and-says-he-is-lucky-that-they-are-in-the-same-team-ind-vs-sl-indian-cricket-team-au149-1650919.html
‘मैं खुशकिस्मत हूं कि उनकी टीम में हूं’
मैच खत्म होने के बाद चहल ने बात करते हुए कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि उनकी टीम में हूं। युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार की पारी को जमकर सराहा और और उनके हाथों को चूम अपनी आंखों से लगा लिया। उन्होंने कहा कि वो फिलहाल अगल लेवल पर खेल रहे हैं। कोई भी उनके आगे नहीं आना चाहता।
करियर का तीसरा टी20 शतक
सूर्यकुमार ने राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 51 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों पर शतक पूरा किया। सूर्यकुमार इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने तीन मैचों में 170 रन बनाए। ये उनका इंटरनेशल टी20 में तीसरा शतक है। पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में दूसरा शतक बनाया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines