नई दिल्ली: वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा देश ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर है। टीम का दूसरा खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम के इकलौता विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को कोरोना हो गया है। वेड का गुरुवार को कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले स्पिनर एडम जम्पा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
वेड टीम के इकलौते विकेटकीपर हैं
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में वेड इकलौते विकेटकीपर हैं। ऐसे में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता बढ़ जाएगी। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर या ग्लेन मैक्सवेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है।
मैच में खेल सकते हैं वेड
लेकिन टूर्नामेंट के नियमों के तहत, वेड को खेलने की अनुमति है और कोरोना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की संभावना है। उसके लक्षण मामूली हैं। हालांकि वेड को बाकी टीम के लिए अलग से मैदान की यात्रा करने की आवश्यकता होगी और खेल से पहले या उसके दौरान टीम चेंजरूम का उपयोग करने में सक्षम नहीं होंगे। आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ मैच खेले थे।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेड के जो लक्षण हैं वो माइल्ड हैं। इसलिए उनके खेलने की संभावना भी है। मेडिकल टीम हालांकि शुक्रवार को उनकी जांच करेगी।
ज़म्पा भी पर्थ में खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने उन्हें आराम लेने की सलाह दिया। उस मैच में एश्टन एगर खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं के पास वेड की जगह लेने का विकल्प नहीं है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
211 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
314 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
385 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
411 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines