नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ टीमें अपने अंतिम टी 20 सीरीज के लिए कुछ देशों की यात्रा पर निकल चुकी हैं, जबकि टीम इंडिया भी ऑस्ट्रेलिया निकलने की तैयारी कर रही है। इस बीच वेस्टइंडीज में बड़ा ड्रामा हो गया है। एक नाटकीय मोड़ में तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को टी 20 विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया के लिए रीशेड्यूल फ्लाइट मिस कर दी। इसके बाद बवाल हो गया और विंडीज ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रिप्लेसमेंट के रूप में शामारह ब्रूक्स को नामित किया है।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया के मिशन टी20 वर्ल्ड कप को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, BCCI ने किया कन्फर्म
क्या हुआ था?
पारिवारिक कारणों से हेटमायर 1 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी पहली उड़ान से चूक गए। वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जबकि सीडब्ल्यूआई ने उनके लिए 3 अक्टूबर को गुयाना से न्यूयॉर्क के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की थी। हेटमायर ने सीडब्ल्यूआई से इस बार भी फ्लाइट लेने के लिए समय पर हवाई अड्डा पहुंचने में असमर्थता जताई। नतीजतन वह 5 अक्टूबर को पहला टी20 भी नहीं खेल पाएंगे।
एक फ्लाइट छोड़ी तो दूसरी की व्यवस्था कराई
सीडब्ल्यूआई ने कहा, आज दोपहर हमने सीडब्ल्यूआई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को सूचित किया कि चयन पैनल ने सर्वसम्मति से हमारे टी 20 विश्व कप टीम में शिमरोन हेटमायर को शामारह ब्रूक्स के साथ बदलने का फैसला किया। जब हमने पारिवारिक कारणों से शिमरोन की उड़ान को शनिवार से सोमवार तक बदल दिया, तो उसे यह स्पष्ट कर दिया गया कि अगर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा में कोई और देरी होगी तो हमारे पास उसे टीम में बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा, हम इस अत्यंत महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजन की तैयारी के लिए टीम की क्षमता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं।
पहले भी हो चुके हैं बाहर
इसके बजाय, शामरह ब्रूक्स को टी 20 विश्व कप टीम में हेटमायर के प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया है। यह पहली बार नहीं है जब सीडब्ल्यूआई ने हेटमायर को लेकर कड़ा फैसला लिया है। इससे पहले उन्हें फिटनेस आधार पर टी 20 विश्व कप 2021 के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। जबकि हेटमायर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन कर उन्हें गलत साबित किया।
नहीं रहा अच्छा प्रदर्शन
उन्हें भारत श्रृंखला के लिए वापस बुलाया गया था। हालांकि उनका फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा। घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन खराब रहा। हाल ही में समाप्त हुए सीपीएल 2022 में हेटमायर ने 11 मैचों में सिर्फ 25.54 के औसत और 124.33 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए।
बयान में आगे कहा गया कि शामारह हमारे हालिया टी 20 अंतर्राष्ट्रीय दस्तों का हिस्सा रहे हैं और हाल ही में समाप्त हुए सीपीएल के बाद के चरणों में मजबूत प्रदर्शन किया है। वह इस हफ्ते जितनी जल्दी हो सके ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे और मैं उन्हें और पूरी टीम को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप टीम:
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, शामारह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, रेमन रीफर , ओडियन स्मिथ।
वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया दौरा
5 अक्टूबर: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, मेट्रिकॉन स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट
7 अक्टूबर: दूसरा टी 20 आई, ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, द गाबा, ब्रिस्बेन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines