नई दिल्ली (Suryakumar Yadav SKY): भारतीय क्रिकेट में इस वक्त सबसे ज्यादा किसी प्लेयर की चर्चा है तो वो हैं सूर्यकुमार यादव। वेस्टइंडीज के खिलाफ 76 रनों की तूफानी पारी के बाद आईसीसी टी 20 रैकिंग में नंबर दो आने के बाद उनका नाम क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है। सूर्या की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने भारतीय क्रिकेट टीम को ऐसा विकल्प दे दिया है, जो किसी भी नंबर पर फिट है।
और पढ़िए – हैमर थ्रो में मंजू बाला का जलवा, फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
टी-20 फॉर्मेट में जब सूर्यकुमार बैटिंग करते हैं तो गेंद बार-बार स्काय (आसमान) की सैर पर जाती है और कॉमेंटेटर्स की जुबान पर SKY नाम छाया रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को पहली बार SKY नाम किसने दिया था, आइए आपको आज इस किस्से के बारे में बताते हैं।
सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने में माहिर हैं। उन्हें क्रिकेट प्रेमी 360 डिग्री प्लेयर के नाम से भी बुलाते हैं। उनका SKY नाम कैसे पड़ा, इस बारे में में सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया था। उन्होंने कहा था कि गौतम गंभीर ने उन्हें ये नाम दिया है।
क्या था सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव ने इंटरव्यू में बताया था, ‘मैं जब पहली बार केकेआर (KKR) की टीम में शामिल हुआ, तब कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) थे, एक दिन जब हम प्रैक्टिस के लिए निकले तो उन्होंने दो-तीन बार SKY-SKY कहकर किसी को बुलाया, लेकिन मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। तब गौटी भाई ने मुझसे कहा कि भई, तुम्हें ही बुला रहा हूं, थोड़ा इधर तो देख ले। फिर उन्होंने कहा कि पहले यह तो देख ले कि तुम्हारा नाम कैसे शुरू होता है, इसके बाद मैंने इस पर ध्यान दिया।’
और पढ़िए – 9वें सीजन के लिए इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, जानें पूरी डिटेल
हर पारी में धमाका कर रहे यादव
सूर्यकुमार यादव साल 2010 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम में जगह बनाने में उन्हें 10 साल से ज्यादा का वक्त लगा। यही वजह है कि जब से उन्हें टीम में जगह मिली है तब से वह एक के बाद एक कई धमाकेदार पारियां खेल रहे हैं। सूर्या ने साल 2021 में भारत के लिए पहला मैच खेला।स वे तब से अब तक 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
टी-20 वर्ल्डकप मेंज जगह पक्की!
सूर्या ने इन 22 मैचों में 38.11 की औसत और 175.60 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बना डाले। वे एक शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार का यह प्रदर्शन इतना दमदार है कि उनका इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20I World Cup,) में खेलना तय माना जा रहा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines