हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फीफा बैन पर SC का बड़ा फैसला, प्रशासकों की समिति भंग की, AIFF के चुनाव टाले

विज्ञापन
Supreme Court big decision on FIFA suspension

नई दिल्ली। इंटरनेशनल फुटबॉल संस्था (FIFA) द्वारा भारतीय फुटबॉल संघ को सस्पेंड किए जाने के मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस फैसले के बाद से ही AIFF में बदलावों की लड़ाई जारी है। अब इस मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक प्रशासकों की समिति (सीओए) भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के मामलों पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

 

अभी पढ़ें – IND vs ZIM 3rd ODI LIVE: केएल राहुल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला, देखें Playing XI

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह फीफा द्वारा एआईएफएफ के निलंबन को रद्द करने, भारत में अंडर -17 फीफा विश्व कप आयोजित कराने और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की टीमों की भागीदारी की अनुमति देने के लिए आदेश पारित कर रहा है।

एआईएफएफ के चुनाव भी टले

सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने एआईएफएफ के चुनाव भी टाल दिए हैं, जो 28 अगस्त को होने थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि, एआईएफएफ पर लगा फीफा का निलंबन को रद्द हो और भारत में अंडर -17 महिला फीफा विश्व कप आयोजित हो सके। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत की टीमों को खेलने की अनुमित मिले।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने फिर दर्ज की याचिका

प्रशासकों की समिति भंग

मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासकों की समिति को भी भंग कर दिया है। इस समिति को दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 अगस्त को बनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए भारतीय फुटबॉल संघ की प्रशासकों की समिति को भंग कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि AIFF की कार्यकारी समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत 23 सदस्य होंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola