हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs PAK: एक बार फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, देखिए कहां और कब होगा मैच

Sultan Of Johor Cup 2023: सुल्तान जोहोर कप के 11वें सीजन की शुरुआत आज से मलेशिया के जोहोर में होने जा रही है।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

Sultan Of Johor Cup 2023 IND vs PAK: मलेशिया के जोहोर में 27 अक्टूबर से 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 की शुरुआत हो रही है। इसके पहले ही मैच में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम पुरुष जूनियर एशिया कप फाइनलिस्ट और प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने वाली है। बता दें, इस बार सुल्तान जोहोर कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इसके पिछले सीजन में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस सीजन में भारतीय हॉकी टीम को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन की टीमें होगी।

भारत का पलड़ा भारी

पुरुष जूनियर एशिया कप के फाइनल में जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी तब भारत ने शानदार जीत हासिल की थी। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था। वहीं, एक बार फिर से भारतीय टीम पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने के लिए मैदान में उतरेगी। इसको लेकर भारतीय टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि, “11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 अभियान की शुरुआत हम पाकिस्तान को हराकर करेंगे। इसके अलावा हम अपने इस प्रदर्शन को टूर्नामेंट के आखिरी तक कायम रखने की कोशिश करेंगे।”

ये भी पढ़ें:- Asian Para Games 2023: पांचवें दिन भारत की झोली में 5 गोल्ड मेडल, भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी

बता दें, भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सुल्तान जोहोर कप के पिछले संस्करण, पुरुष जूनियर एशिया कप में खिताब और हाल ही में जर्मनी में अंडर-21 चार देशों के टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद अब भारत 11वें सुल्तान जोहोर कप 2023 में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

बता दें, भारत को एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में भाग लेना है ऐसे में 1वें सुल्तान जोहोर कप में भारत को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। जिससे भारतीय टीम अपने प्रदर्शन को और ज्यादा बेहतर कर सकेगी।

इसको लेकर टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने बताया कि, “एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने से पहले हमारी टीम को बड़ी टीमों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को आंकने का मौका मिलेगा और यहां से हम बहुत कुछ सीखने वाले है।”

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें