नई दिल्ली: वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज से पहले सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम में धाकड़ गेंदबाजों की वापसी हुई है। ट्रेंट बोल्ट और काइल जैमीसन ने न्यूजीलैंड टीम में एंट्री मार दी है।
11 महीने बाद ट्रेंट बोल्ट की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई कीवी टीम में 11 महीने बाद ट्रेंट बोल्ट की वापसी हुई है। इसके पहले बोल्ट ने अपने आप को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैर्ट से खुद को अलग कर लिया था। बोल्ट की वापसी से न्यूजीलैंड की ना सिर्फ गेंदबाजी की ताकत बढ़ेगी बल्कि, भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी अपने इरादे जता दिए हैं।
विलियमसन की वापसी में लगेगा समय
न्यूजीलैंड ने वनडे और टी20 टीमों का ऐलान किया है। इस टीम में काइल जैमीसन को भी जगह दी गई है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 8 से 15 सितंबर के बीच खेली जाएगी। वहीं केन विलियमसन के टीम में लौटने को लेकर कोई खबर नहीं है। विलियमसन ऑपरेशन के बाद अभी भी रिहैब में रहेंगे।
ट्रेंट बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी वनडे मुकाबला 11 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उसके बाद अब वो सीधे इंग्लैंड के साथ सीरीज में खेलते दिखेंगे। लगभग एक साल बाद बोल्ट अंतरराष्ट्रीट क्रिकेट में वापसी करेंगे। जैमीसन भी पीठ की चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने 2022 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की वनडे टीम
टॉम लैथम (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन, डेवन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्न, डैरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साऊदी, विल यंग
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines