Cricket World Cup: एकदिवसीय विश्व कप 2023 में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज दासुन शनाका को जांघ में चोट लगने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को उनकी जगह शामिल किया गया है। शनाका को मंगलवार को पाकिस्तान और श्रीलंका मुकाबले के दौरान चोट लग गई थी। चोट का स्कैन करने के बाद सामने आया कि उन्हें कम से कम तीन सप्ताह के लिए खेल से बाहर रखा जाएगा।
करुणारत्ने को टीम में शामिल करने का विकल्प चुना
श्रीलंका ने शनाका की जगह ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को टीम में शामिल करने का विकल्प चुना है, जो पहले से ही भारत में हैं। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की इवेंट तकनीकी समिति ने श्रीलंकाई टीम में दासुन शनाका के बदले चमिका करुणारत्ने को शामिल किया है।
चोट ठीक होने में तीन हफ्तों का लगेगा समय
23 एकदिवसीय मैच खेल चुके करुणारत्ने अब शनाका की जगह पिच पर दिखाई देंगे। हालांकि, किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट में अन्य खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल करने से पहले इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी की आवश्यकता होती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के लिए अगला मैच सकते हैं खेल
27 वर्षीय करुणारत्ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और सोमवार को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका के लिए अगला मैच खेल सकते हैं। बता दें कि करुणारत्ने ने अप्रैल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलने के बाद से श्रीलंका के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने अपने देश के लिए तीनों प्रारूपों में 60 से अधिक मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines