हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

स्मृति मंधाना के बल्ले ने द हंड्रेड में लगाई आग, तूफानी फिफ्टी ठोककर रचा इतिहास

विज्ञापन
The Hundred Women 2023: स्मृति मंधाना का बल्ला इंग्लैंड में जमकर चल रहा है। द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में मंधाना के बल्ले से एक और फिफ्टी निकली है। सदर्न ब्रेव टीम का हिस्सा मंधाना ने 42 गेंदों का सामना कर नाबाद 70 रनों की पारी खेली। अपनी पारी उन्होंने 11 चौके ठोके। मंधाना वेल्श फायर के खिलाफ भले ही सदर्न ब्रेव को जीत दिलाने से चूक गईं लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में बड़ा इतिहास रच डाला है।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड महिला में सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने वाली प्लेयर बन गई है। उन्होंने पांच बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। मंधाना ने भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और डेनिएल व्याट का पछाड़ दिया है, जिन्होंने अब तक चार-चार मर्तबा ऐसा किया। मंधाना ने इसके अलावा अपनी अर्धशतकीय पारी में एक और कमाल किया है। वह द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट में 500 का आंकड़ा छूने वाली पहले क्रिकेटर बन गई हैं। उनके बाद सर्वाधिक रन इंग्लैंड की नताली साइवर (497) ने जुटाए हैं।

मैच का हाल

मैच की बात करें तो हेली मैथ्यूज की फिफ्टी की बदौलत वेल्श फायर ने 3 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। जवाब में सदर्न ब्रेव 4 विकेट खोकर 161 रन बना सकी। अंतिम ओवर में सदर्न ब्रेव को जीत के लिए 9 रन की दरकार की थी लेकिन वेल्श फायर की मैथ्यू ने अपने ओवर में सिर्फ 4 रन ही खर्च किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न ब्रेव ने दमदार शुरुआत की। मंधाना और व्याट ने पहले विकेट के लिए 96 रनो की साझेदारी की। व्याट के आउट होने के बाद मंधाना मोर्चा संभाला। मैया बाउचियर और क्लो ट्रायॉन ने 9-9 रन का योगान दिया।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें