हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs PAK: कुसल मेंडिस ने पीछे दौड़कर लगाई छलांग, पकड़ लिया कमाल कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में गजब के नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पहले दिन श्रीलंका के क्रिकेटर कुसल मेंडिस ने दिखाया। उन्होंने शानदार फील्डिंग दिखाकर क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। ये नजारा 22वें ओवर में देखने को मिला।

शान मसूद को बनाया शिकार 

पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। इतने में असिता फरनांडो ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो मसूद ने इसे पुल करना चाहा, लेकिन बॉल स्लो होने की वजह से वे इसे हिट नहीं कर पाए। जैसे ही बॉल उड़ी मिडविकेट की ओर से कुसल मेंडिस पीछे की ओर दौड़े और शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। मेंडिस ने बॉल पर नजरें जमाए रखीं। वे अपने लक्ष्य ये टस से मस नहीं हुए और आखिरकार उन्होंने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिला दी। शान मसूद 47 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

मैच की बात की जाए तो श्रीलंका की टीम 166 रन बनाकर आउट हुई। जिसके जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 28.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं और वह 21 रन से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम दूसरे दिन क्या कमाल करती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola