नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और संगीतकार अली जफर ने विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन आगा कलीम के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अपनी शानदार उपलब्धियों और कई पदकों के बावजूद वह स्पॉन्सर लाने में विफल रहे। इसके बाद उन्हें कराची में चाय की दुकान पर परांठे बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
पाकिस्तान को आपके जैसे नायकों की जरूरत है
कलीम ने ट्विटर पर अली के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें सिंगर ने किकबॉक्सिंग चैंपियन के लिए सपोर्ट दिया है। कलीम को फाइटर और चैंपियन कहते हुए अली ने एथलीट को सपोर्ट किया। उन्होंने वादा कर कहा- “पाकिस्तान को आपके जैसे नायकों की जरूरत है।” इसी तरह अफरीदी ने कलीम का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। जिसमें कलीम को परांठे बनाते हुए देखा जा सकता है। अफरीदी ने भी ऐलान किया कि वह कलीम का समर्थन करेंगे।
हम इस जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार
उन्होंने कहा- हम इस जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इंशाअल्लाह आपके करियर में मील के पत्थर तक पहुंचने में मदद करेंगे। उन्होंने SA Foundation और mega stars league से संपर्क करने की भी बात कही। जो इसी तरह के उद्देश्य के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा- मैंने दोनों टीमों को अलर्ट कर दिया है। वे आपको मदद करेंगी।
पैसों की जरूरत थी
हाल ही में जियो सुपर ने क्वेटा के रहने वाले कलीम के साथ एक विशेष इंटरव्यू किया था। जिसमें किकबॉक्सर ने अपनी दुर्दशा और शिकायतों के बारे में बात की थी। कलीम ने कहा- “मैं 10 बार ऑल-कराची चैंपियन, तीन बार वुशु चैंपियन, दो बार मॉय थाई चैंपियन और तीन बार नेशनल चैंपियन रह चुका हूं।” पिछले साल अक्टूबर में कजाकिस्तान में एशियन नोमैड एमएमए चैंपियनशिप में अपनी सफलता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान देश का दौरा करने के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी।
3 लाख रुपये का खर्चा
उन्होंने कहा- मैं एक चाय की दुकान पर काम करता हूं। मैं 3 लाख रुपये का खर्चा कैसे उठा सकता था? देश में कोई भी मेरा समर्थन करने को तैयार नहीं था। उन्होंने आगे साझा किया कि हवाई अड्डे पर 4 दिन बिताए। तब उन्होंने केवल पानी, बादाम और खजूर खाकर गुजारा किया। कलीम ने आगे कहा कि उनकी उपलब्धियों के बावजूद, उनके पास कोई समर्थन नहीं था और उन्हें चाय की दुकान पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines