Sanjay Singh’s Statement: केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करने पर संजय सिंह (डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष) का बयान आया है। उनका कहना है कि मैं यात्रा कर रहा था। मुझे मंत्रालय द्वारा अबतक कोई पत्र नहीं मिला है। पहले मुझे पत्र देख लेने दीजिए, उसके बाद ही मैं कोई टिप्पणी करूंगा। मैंने सुना है कि कुछ कार्यों को रोक दिया गया है।’
बता दें भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम 19 दिसंबर को आया था। इस दौरान अपना परचम लहराते हुए संजय सिंह जीत हासिल करने में कामयाब हुए थे। हालांकि, उनके पद पर आसीन होते ही पहलवानों ने अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद दबाव में आकर खेल मंत्रालय को नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- WFI की नई कमेटी हुई सस्पेंड, तो पहलवान हुए खुश, विनेश और बजरंग का बयान आया सामने
सरकार के फैसले से पहलवान काफी खुश हैं। साक्षी मलिक का कहना है, ‘यह फैसला पहलवानों की भलाई के लिए है। हम तो शुरू से ही कह रहे थे कि यह बहन-बेटियों की लड़ाई है। इसके के लिए हम लड़ते रहेंगे। यह पहला कदम है। हम चाहते हैं कि एक महिला अध्यक्ष हो, जिससे आगे आने वाली बच्चियां सुरक्षित रहीं।’
पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि संजय सिंह कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बारे में आपका क्या कहना है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने अबतक कुछ नहीं देखा है। मुझे कुछ काम थे। आगे की प्रतिक्रिया मैं अपनी टीम से बात करने के बाद दूंगी। मेरी अभी बजरंग और विनेश से बात नहीं हुई है। हम बात करने के बाद इसपर बयान देंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines