Salman Butt: टी 20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से टी 20 सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया 209 रन बनाने के बाद भी हार गई। इस मैच में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग रही। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण कैच भी छूटे। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए हैं।
सलमान बट्ट ने टीम इंडिया की फिटनेस पर सवाल उठाए
सलमान बट्ट ने कहा है कि वर्तमान में कई भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। कुछ खिलाड़ियों की तोंद निकली हुई है और इसका असर टीम के परफॉर्मेंस पर पड़ रहा है। सलमान बट्ट का यह इशारा सीधे तौर पर कप्तान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की तरफ था।आपको बता दें कि अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण कैच छोड़े थे, जो बाद में टीम इंडिया की हार का कारण बने।
सलमान बट्ट का पूरा बयान
सलमान बट्ट ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ‘भारतीय खिलाड़ियों को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। सबसे ज्यादा मैच भी यही खेलते हैं। अब आप बताइए कि ये खिलाड़ी फिट क्यों नहीं हैं। अगर हम उनके बॉडी की तुलना करें तो फिर साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें उनसे ज्यादा बेहतर हैं।
खिलाड़ियों को फिटनेस सुधारनी चाहिए- सलमान बट्ट
सलमान बट्ट ने आगे कहा कि मैं ये भी कहूंगा कि फिटनेस के मामले में एशिया की कुछ टीमें भी भारत से आगे हैं। कई भारतीय खिलाड़ियों का वजन काफी ज्यादा है। मेरे हिसाब से उन्हें इस पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि ये सभी बेहतरीन क्रिकेटर हैं। मुझे नहीं पता कि और लोग इस बारे में बात करेंगे या नहीं लेकिन मेरे हिसाब से टीम इंडिया का फिटनेस उतना सही नहीं है। कुछ अनुभवी खिलाड़ी उतने फिट नहीं हैं जितना होना चाहिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines