हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

विज्ञापन
IND vs PAK Football

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान की फुटबॉल टीम बुधवार को बेंगलुरु में साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगी। महत्वपूर्ण मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आधे से ज्यादा पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुंबई से बेंगलुरु की फ्लाइट छूट गई।

वीजा संबंधी प्रक्रिया में समय लगा 

पाकिस्तान टीम के प्रबंधक हसनैन हैदर के अनुसार, हम 1:30 बजे मुंबई पहुंचे, लेकिन पासपोर्ट कंट्रोल ऑफिस में कोई अधिकारी नहीं था। वे 30 मिनट के बाद आए और हमें वीजा फॉर्म सहित कुछ फॉर्म भरने को दिए, जिन्हें हमने पहले ही भरकर जमा कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि पहले ग्रुप के साथ पूरी प्रक्रिया में कुछ समय लगा, जिसमें छह खिलाड़ी और छह टीम अधिकारी शामिल थे। उन्होंने सुबह 3:55 बजे अपनी फ्लाइट ली। हालांकि, 14 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों के दूसरे ग्रुप की उड़ान छूट गई क्योंकि उनके फॉर्म को मंजूरी मिलने में समय लग गया।

कई खिलाड़ियों को नींद नहीं आई

रिपोर्ट के अनुसार, अगली उड़ान के साथ खिलाड़ियों के होटल पहुंचने की संभावना है। हसनैन ने कहा- “खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन जाहिर है कि वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं। उनमें से किसी को भी नींद नहीं आई है और हम लगभग 17 घंटे से सफर कर रहे हैं।”

विज्ञापन

मैच को रीशेड्यूल कराने की लगाई थी गुहार

बता दें कि SAFF ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (PFF) की ओर से इंडिया-पाकिस्तान मैच को रीशेड्यूल करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। SAFF ने PFF को जवाब दिया, “हम आपके वीजा की स्थिति से अवगत थे, लेकिन ब्रॉडकास्टर सहित कई हितधारक शामिल हैं, हम 21 तारीख को आपके मैच को फिर से निर्धारित करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि यह पूरी चैंपियनशिप को खतरे में डाल सकता है।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola