हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

India vs Kuwait Football: अनवर अली के आत्मघाती गोल से ड्रॉ हुआ मुकाबला, सेमीफाइनल में पहुंची कुवैत

विज्ञापन
Saff Championship india vs kuwait football

नई दिल्ली: भारत-कुवैत के बीच साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। टीम इंडिया यूं तो कुवैत पर हावी रही, लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में बाजी पलट गई। टीम इंडिया के लिए 45वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार गोल कर 1-0 से बढ़त दिला दी थी, लेकिन 90वें मिनट में अनवर अली की ओर से खुद के ही गोलपोस्ट में गोल जाने के बाद स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। आखिरी वक्त तक गोल के लिए जद्दोजहद होती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।

अनवर अली ने इस तरह पहुंचाया अपने गोलपोस्ट में गोल 

आठ मिनट के इंजरी टाइम में दोनों टीमें 10-10 खिलाड़ियों से खेल रही थीं। इसी बीच कुवैत के काउंटर अटैक पर बॉल को क्लीयर करने के चक्कर में भारत के अनवर अली अपने ही गोल पोस्ट में गेंद को पहुंचा दिया। इससे कुवैत ने बराबरी कर ली।

सेमीफाइनल में पहुंची कुवैत 

इस ड्रॉ के बाद कुवैत ने पॉइंट्स टेबल में 7 पॉइंट्स के साथ टॉप किया और वह सेमीफाइनल में पहुंच गई। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज टीम इंडिया 7 पॉइंट्स के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम ने नेपाल को शिकस्त देने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। कुवैत का सेमीफाइनल मुकाबला मालदीव या बांग्लादेश से होगा।

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने किया चीयर 

यह मैच बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में सुनील छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर का 92वां गोल दागा। इस मौके पर आईपीएल स्टार यशस्वी जायसवाल भी मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने तालियां बजाकर टीम इंडिया को चीयर किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola