हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SAFF Championship 2023: भारत-कुवैत मैच के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा, खिलाड़ियों ने मारे धक्के, जमीन में गिराया, देखें वीडियो

विज्ञापन
Saff Championship india vs kuwait football

नई दिल्ली: भारत-कुवैत के बीच साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टीम इंडिया कुवैत पर पूरी तरह से हावी रही, जिसका फायदा हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले मिला, जब छेत्री ने शानदार गोल किया। उन्होंने 45+2वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर मिले क्रॉस पर गोल दाग टीम इंडिया को बढ़त दिलाई थी। हाफ-टाइम तक भारतीय टीम ने कुवैत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी।

भारतीय कोच इगोर स्टिमैक को दिखाया रेड कार्ड, फिर भिड़ गए खिलाड़ी 

दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया ने काउंटर अटैक जारी रखा, लेकिन इस दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। हाफ टाइम के बाद भारतीय कोच इगोर स्टिमैक को रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर एक बार फिर मैदान से बाहर भेज दिया गया। स्टिमैक रेफरी के खेल के संचालन के तरीके से परेशान थे। उन्हें मैच अधिकारी ने आगाह किया था।

https://twitter.com/_beyours18/status/1673727679974240256

विज्ञापन

एक-दूसरे को धक्के देकर गिराया 

इसके बाद भारत-कुवैत के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। ये नजारा 90वें मिनट के दौरान देखने को मिला। इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि पहले कुवैत का एक खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी को धक्का मारकर गिराता है, इसके बाद भारत का खिलाड़ी आकर उसे धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद दोनों टीमों के कई खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं। इसके बाद रेफरी ने कुवैत के हमाद अल कलाफ और भारत के रहीम अली को रेड कार्ड दिखाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola