हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SAFF Championship 2023: भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, फाइनल में कुवैत से होगी भिड़ंत

विज्ञापन
saff championship 2023 india vs lebanon

नई दिल्ली: भारत की फुटबॉल टीम ने SAFF चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लेबनान को 4-2 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 90 मिनट के निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।

इसके बाद अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इसमें एक भी गोल नहीं हो सका। फिर अंतत: पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। भारत ने लेबनान को 4-2 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में भारत का मुकाबला कुवैत से होगा। जिसने बांग्लादेश को 1-0 से हराकर क्वालिफाई किया है। फाइनल मुकाबला 4 जुलाई को 7.30 बजे से खेला जाएगा।

सुनील छेत्री, अनवर अली, महेश सिंह और उदांता सिंह ने दागे गोल 

पेनल्टी शूटआउट में सुनील छेत्री, अनवर अली, महेश सिंह और उदांता सिंह ने गोल दागे। टीम इंडिया सैफ चैंपियनशिप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पहले पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप अनवर अली के आत्मघाती गोल के कारण 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। भारत ने लेबनान को हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है।

विज्ञापन

छेत्री बोले- हम आराम करेंगे 

भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को बिना गोल ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत 13वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बना है। चार बार टीम उप-विजेता रही है। मैच के बाद छेत्री ने कहा, ”यह मुकाबला काफी कड़ा था। लेबनान के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। हमने अच्छा प्रदर्शन किया। अभी फाइनल के बारे में हम नहीं सोच रहे। यहां से जाने के बाद आराम करेंगे और फिर फाइनल की तैयारी करेंगे।”

कोच पर लगा है प्रतिबंध 

भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक को कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया था। स्टिमैक को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी रेड कार्ड दिखाया गया था। इस कारण वह नेपाल के खिलाफ मैच में डग आउट से बाहर थे। स्टिमैक पर कुवैत के खिलाफ रेड कार्ड मिलने के कारण दो मैचों का प्रतिबंध और जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola