Road Safety World Series 2022: सचिन तेंदुलकर ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सेमीफाइनल मुकाबले में एक खूबसूरत शॉट खेला। मैच में भले ही वह 10 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन उनका बैक फुट पंच शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली पहला ओवर लेकर आए थे और ओवर की अंतिम गेंद पर सचिन ने यह शानदार शॉट लगाया।
अभी पढ़ें – ‘मैं रविचंद्रन अश्विन जैसा दिमाग चाहता हूं
गुरुवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला गया था। इस मैच में इरफान पठान और नमन ओझा ने मिलकर इंडिया लीजेंड्स को शानदार जीत दिलाई। सचिन भले ही 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर जो खूबसूरत बैकफुट पंच चौका लगाया, उसे ब्रेट ली भी देखते रह गए।
ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और इंडिया लीजेंड्स के बीच हुआ सेमीफाइनल
सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में टीम इंडिाय ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर ही 175 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। तेंदुलकर ने 11 गेंद पर 10 रन बनाए। वहीं नमन ओझा ने 90 और इरफान पठान ने 12 गेंद पर 37 रनों की तूफानी पारी खेली।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में इंडिया लीजेंड्स
दरअसल, इस वक्त रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 खेली जा रही है। इस सीरीज ने दुनिया को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बैटिंग का लुत्फ उठाने का बढ़िया मौका दिया है। इस टूर्नामेंट में तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बना चुकी है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines