Rohit Sharma: पांच मैचों की टी 20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को 50 या उससे ज्यादा रनों में तब्दील नहीं कर सके। वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T-20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित ने सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया। रोहित के नाम अब 477 छक्के दर्ज हो गए हैं।
शाहिद अफरीदी को पछाड़ा
रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 409 मैचों में कुल 477 छक्के हो गए हैं। वहीं शाहिद आफरीदी के नाम पर 476 छक्के (524 मैच) दर्ज हैं।
रोहित ने दर्ज किया ये रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में 477 छक्के जड़ने के अलावा रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने अपनी 36 रनों की पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन भी पूरे कर लिए। रोहित के पहले भारत के लिए छह खिलाड़ी ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार या उससे ज्यादा रन बना सके थे। इनमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और विराट कोहली के नाम शामिल हैं।
सबसे अधिक छ्क्के लगाने के मामले में गेल को पछाड़ेंगे रोहित
इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 553 छक्के ठोके हैं। रोहित के पास अब गेल को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines