Australian Open 2024 Rohan Bopanna Men’s Doubles Titles: भारत के 43 वर्षीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन में टाइटल जीता। साथ ही वह सानिया मिर्जा समेत ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। बोपन्ना ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स डबल्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई पार्टनर मैच एब्डेन के साथ यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल में बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने इटली की जोड़ी को 7-6, 7-5 से मात दी।
फाइनल मुकाबले में रोहन बोपन्ना और मैट एब्डेन का सामना हुआ इटली के बोलेली और वावासोरी से। इस मुकाबले का अंत टाई ब्रेकर में हुआ। पहला सेट रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ने 7-5 से जीता था। फिर दूसरे सेट में स्कोर 6-6 था। टाई ब्रेकर में बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने बाजी मारी और मेन्स डबल्स का टाइटल अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वाले भारतीय
- लिएंडर पेस- 18 टाइटल
- महेश भूपति- 12 टाइटल
- सानिया मिर्जा- 6 टाइटल
- रोहन बोपन्ना- 2 टाइटल
देखें फाइनल मुकाबले का विनिंग शॉट:-
रोहन बोपन्ना का दूसरा ग्रैंड स्लैम
रोहन बोपन्ना ने अपने करियर में दूसरी बार ग्रैंड स्लैम का टाइटल जीता है। इससे पहले 2017 में बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था। वहां बोपन्ना ने कनाडा की महिला पार्टनर Gabriela Dabrowski के साथ टाइटल जीता था। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन और मेन्स डबल्स का ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वह मेन्स डबल्स ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले भारतीय टेनिस स्टार हैं। उनसे पहले पेस और भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जो रूट ने 2 रन बनाकर भी रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने बेन स्टोक्स को चौंकाया, बन गया क्रिकेट का बेहतरीन रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines