Roger Federer Praised Coco Gauff: यूएस ओपन की नई चैंपियन कोको गॉफ की उम्र महज 19 साल है, लेकिन उन्होंने बड़ा कारनामा कर दुनिया को चकित कर दिया है। गॉफ ने वुमन सिंगल्स के फाइनल में आर्यना सबलेंका को 2-6, 6-3 और 6-2 से हराकर चैंपियन बनीं। 19 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता।
गॉफ इससे पहले 15 साल की उम्र में विंबलडन इतिहास में सबसे कम उम्र की क्वालीफायर थीं। इसके साथ ही वह 2019 में अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू में चौथे दौर में भी पहुंच गई थीं। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी उन्होंने जगह बनाई थी, हालांकि वे खिताब नहीं जीत पाईं, लेकिन शनिवार को उन्होंने यूएस ओपन का टाइटल जीतकर अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया। कोको की इस जीत पर टेनिस स्टार रोजर फेडरर भी मुरीद बन गए हैं।
”मैं आपको कई साल से फॉलो कर रहा हूं”
उन्होंने एक्स पर कोको गॉफ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्रेरणादायक जीत कोको गॉफ। मैं आपको कई साल से फॉलो कर रहा हूं। साथ ही आपके मैचों पर नजर रख रहा हूं। इतनी कड़ी मेहनत और जुनून को पुरस्कृत होते देखना बहुत अच्छा है। आप पहले से कहीं ज्यादा उज्जवल होकर चमकीं।
जीत के बाद मिले 25 करोड़ रुपये
गॉफ को इस जीत पर 25 करोड़ रुपये मिले हैं। जीत के बाद उनकी आंखों में आंसू छलक गए। उन्होंने इस अवसर पर अपने परिवार को गले लगाया। खास बात यह है कि बचपन से ही टेनिस के प्रति जुनून के चलते कोको यूएस ओपन में अपनी आदर्श सेरेना और वीनस विलियम्स को देखने जाती थीं। वह महज 6 साल की उम्र से ही टेनिस खेल रही हैं। कोको गॉफ का बचपन का एक वीडियो भी यूएस ओपन के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines