हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

16 गेंदों में चाहिए थे 35 रन, इरफान पठान ने 6,4,6,6,6,4 ठोक जिता दिया मैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND L vs AUS L irfan pathan

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गदर मचा दिया। रायपुर में पहले सेमीफाइनल में पठान की तूफानी पारी ने क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया। ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन ठोके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स को नमन ओझा और कप्तान सचिन तेंदुलकर ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन सचिन 10 रन बनाकर आउट हो गए। सुरेश रैना और युवराज सिंह का भी बल्ला नहीं चल सका। रैना 11 और युवी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टुअर्ट बिन्नी के 2 और यूसुफ पठान के 1 रन पर आउट होने के बाद मैदान पर शेर इरफान पठान की एंट्री हुई।

अभी पढ़ें – नमन ओझा ने फाइनल में कूटा गदर, सेंचुरी देख सचिन हो गए खुश, देखें वीडियो

विज्ञापन

16 गेंदों में 35 रन की जरूरत 

पठान जब क्रीज पर आए तो इंडिया लीजेंड्स को 16 गेंदों में 35 रन की जरूरत थी। इरफान ने उतरते ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ ऐसा गदर मचाया कि सब देखते ही रह गए। पठान ने 12 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के ठोक 308 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 37 रन जड़ दिए।

पठान का वही अंदाज नजर आया जिसे वे टीम इंडिया में रहते आजमाते थे। ब्रेट ली समेत ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ उनके बल्ले ने हाहाकार मचा दिया। उनकी तूफानी पारी की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में एंट्री ली। नमन ओझा ने इस मुकाबले में 62 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के ठोक नाबाद 90 रन कूटे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – नुवान कुलसेकरा की तूफानी ऑफ कटर से सचिन तेंदुलकर दंग, उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो

आज होगा फाइनल मुकाबला 

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होने वाला मैच रायपुर में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम किस पर भारी पड़ती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola