Happy Birthday Ray Lindwall: क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे सफल टीम माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाम पर पहुंचाने में बल्लेबाज़ो के साथ कई महान गेंदबाज़ों का भी हाथ शामिल है। इनमें से ही एक बड़ा नाम है दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रे लिंडवल (Ray Lindwall)का। लिंडवल, ने 1940 और 1950 के दशक में क्रिकेट पिच पर अपनी रफ्तार का कहर बरपाया और बल्लेबाजों में खौफ भरा था। यहां रे लिंडवल के बारे में इसलिए बताया जा रहा है, क्योंकि आज ही के दिन सन 1921 में उनका जन्म हुआ था।
आर्मी में रहकर लड़ युद्ध फिर ऐसे की करियर की शुरूआत
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले रे लिंडवल को शुरूआत से ही क्रिकेट का शौक था। रे हमेशा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट देखने जाते थे और बड़े होने पर उन्होंने गेंदबाज़ी करने की प्रेक्टिस भी शुरू कर दी। रे लिंडवल ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन उससे पहले ही उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में धकेल दिया गया जिसके बाद उन्होंने वहां रहकर भी पूरे जज़्बे से लड़ाई की और युद्ध से लौटने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।
200 विकेट चटकाएं, किंग ऑफ स्विंग के नाम से हुए मशहूर
रे लिंडवल ने आखिरकार 1946 में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू किया। लिंडवल सिर्फ नाम के तेज गेंदबाज नहीं थे, बल्कि लंबे रनअप के साथ जिस रफ्तार से उनकी गेंदें निकलती थीं, उसने कई बल्लेबाजों को घायल भी किया। बल्लेबाजों में उनकी शॉर्ट पिच गेंदों को लेकर खौफ भरने लगा था और उन्हें लगातार विकेट मिल रहे थे। यही कारण रहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज रफ्तार वाले गेंदबाज बने।
लिंडवल ने 1946 से 1960 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 61 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनके खाते में 228 विकेट आए. उनका औसत 23 का और स्ट्राइक रेट 59.80 का रहा। इस दौरान उन्होंने 12 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया। वे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी बने।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines