नई दिल्ली: स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपने करियर का बड़ा फैसला लिया है। ओलंपिक में दो पदक जीत चुकी सिंधु ने अपने कोच पार्क ताए सांग को हटा दिया है। पार्क ताए 2019 से पीवी सिंधु के साथ जुड़े थे। पीवी सिंधु जब से चोट से वापस लौटी हैं, उनके प्रदर्शन में धार नजर नहीं आई है. जनवरी में कोर्ट में वापसी करने के बाद से सिंधु हर टूर्नामेंट में हार रही हैं।
पीवी सिंधु ने पार्क की कोचिंग में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में महिला एकल स्वर्ण पदक और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक और फिर 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लेकिन हाल में सिंधु का फॉर्म खराब है। इसे लेकर कोरियाई कोच पार्क ते सैंग ने बयान दिया है।
पार्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा लंबा पोस्ट
पार्क ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया और कहा, मैं पीवी सिंधु के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात करना चाहूंगा, कई लोगों ने इसके बारे में पूछा है. उसने हाल के मैचों में खराब प्रदर्शन किया है और एक कोच के रूप में मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। इसलिए उसने कहा कि वह बदलाव चाहती है और अपने लिए नया कोच तलाशेगी। कोरियाई कोच ने कहा कि अलग होने के बावजूद वह आगे भी सिंधु का समर्थन करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उसके फैसले का सम्मान करता हूं। मुझे दुख है कि अगले ओलिंपिक तक मैं उसके साथ नहीं रह सकता लेकिन अब मैं दूर से ही उसका समर्थन करता रहूंगा। मैं उसके साथ के हर पल को याद रखूंगा।
लगातार टूर्नामेंट हार रही हैं सिंधु
पिछले साल कॉमनवेल्थ गेम्स में लगी चोट के कारण करीब पांच महीने तक कोर्ट से बाहर रहने के बाद सिंधु ने पिछले महीने ही वापसी की थी और लगातार दो टूर्नामेंट के पहले राउंड में हार गई थीं। इस खराब प्रदर्शन के बाद सिंधु ने कोच बदलने का फैसला किया।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 2019 में बैडमिंटन विश्व चैंपियन बनने की अपनी यात्रा को याद किया और कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से इस पल का इंतजार कर रही थीं। सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप के 2013 और 2014 संस्करणों में कांस्य पदक जीता था जबकि 2017 और 2018 में दोनों मौकों पर भारतीय शटलर को फाइनल में हार मिली थी। हालांकि, 2019 में उसने फाइनल में जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को बड़े पैमाने पर हराकर टूर्नामेंट जीता।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines