नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के तहत बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच प्लेऑफ का हाई वोल्टेज मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तांस की ओर से कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेलकर कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की बखिया उधेड़ दी।
शाहीन की गेंदों पर ठोके 3 छक्के
पोलार्ड ने 19वें ओवर में शाहीन की गेंदों पर तीन छक्के कूट सनसनी मचा दी। इससे पहले वे रऊफ के पिछले ओवर में चौके-छक्के कूट चुके थे। कुटाई खा चुके रऊफ परेशान हो गए वे अगले ओवर में एक मौके की तलाश में थे। इसके बाद उन्होंने 20वें ओवर में इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि क्रिकेटप्रेमी दांतों तले अंगुली दबा बैठे। पोलार्ड को तो रऊफ ने जबर्दस्त तरीके से बोल्ड मार पवेलियन भेजा।
और पढ़िए –IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने चुन लिया कप्तान, ऋषभ पंत की जगह लेगा धाकड़ बल्लेबाज
154KPH की स्पीड से फेंकी गेंद
ये नजारा दूसरी ही गेंद पर देखने को मिला। डेविड विसे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे पोलार्ड को एक रन लेकर स्ट्राइक दे दी। पोलार्ड जैसे ही स्ट्राइक पर आए तो उन्होंने छक्का कूटने के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन वे चूके और बॉल जैसे ही स्टंप से टकराई ये हवा में उड़कर कई फीट दूर जा गिरा। रऊफ की इस खतरनाक बॉल की स्पीड 154KPH मापी गई। गेंद में गदर भरकर लाए रऊफ ने अपनी रफ्तार से पोलार्ड को बोल्ड मार सनसनी मचा दी। ये देख पोलार्ड भी दंग रह गए। वे पवेलियन जाते-जाते परेशान नजर आए और मैदान पर रुककर रिएक्ट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर रऊफ ने खुशदिल शाह को बोल्ड मार दिया। खुशदिल डक पर आउट हुए।
पोलार्ड ने खेली आतिशी पारी
कीरोन पोलार्ड ने इस अहम मुकाबले में चौके-छक्के ठोक आतिशी पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में एक चौका-6 छक्के ठोक कुल 57 रन जड़े। कीरोन की पारी की बदौलत सुल्तांस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन जड़े। मोहम्मद रिजवान ने 33, टिम डेविड ने 15 गेंदों में 22 और उस्मान खान ने 28 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए। वहीं शाहीन अफरीदी को 4 ओवर में 47 रन लुटाकर एक भी विकेट नहीं मिला। इस मैच में मुल्तान सुल्तांस ने 84 रन से बड़ी जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम महज 76 रन बनाकर आउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines