नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ एक ऐसा बल्लेबाज जिससे पूरे देश के क्रिकेट फैंस का उम्मीदें हैं। बेशुमार टैलेंट वाला ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पाया है। टीम इंडिया में एंट्री मिली लेकिन चोट और खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिए गए। अब एक बार फिर से पृथ्वी शॉ भारतीय टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रह हैं। फिलहाल वो इंग्लैंड में हैं और काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
नॉर्थम्पटनशायर के साथ अपने काउंटी शेसन की शुरुआत करते हुए पृथ्वी शॉ ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में 39 गेंदों में 65 रन ठोक डाले। नॉर्थहेम्पटनशायर ने उनकी बल्लेबाजी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शॉ मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते दिख रहे हैं।
नॉर्थम्पटनशायर ने सोमवार को ट्विटर कर के इंग्लिश काउंटी सर्किट में अपने पहले कार्यकाल के लिए शॉ के आगमन की घोषणा की थी। वह शुक्रवार को वन-डे कप में चेल्टनहैम में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ काउंटी टीम के लिए पदार्पण करेंगे।
पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
वीज़ा औपचारिकताओं के कारण शॉ को इंग्लैंड जाने में देरी हुई क्योंकि वह दो चार दिवसीय काउंटी चैम्पियनशिप मैच नहीं खेल सके। मीडिया से बात करते हुए शॉ ने कहा, यह मेरे लिए बहुत अच्छा मौका है और मैं यहां खुद को एक्सप्रेस करने का मौका देने के लिए नॉर्थम्पटनशायर का वास्तव में आभारी हूं। मुझे लगता है कि यह अद्भुत होने वाला है। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं।” शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए खेले थे और इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20ई के लिए टीम का हिस्सा थे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines