नई दिल्ली: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने कहा है कि पोक्सो कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हम सरकार को इसे बदलने की गुहार लगाएंगे। बृज भूषण सिंह को पोक्सो अधिनियम के तहत बुक किया गया है। देश की कई महिला रेसलर ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विनेश फोगाट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना पर बैठी हैं।
कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह पर एक नाबालिग समेत महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है
बृज भूषण सिंह ने दावा किया, “बच्चों, बुजुर्गों और संतों के खिलाफ इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। यहां तक कि अधिकारी भी इसके दुरुपयोग से अछूते नहीं हैं।” समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से उन्होंने कहा, “महात्माओं के नेतृत्व में, हम सरकार को (POCSO) कानून बदलने के लिए मजबूर करेंगे।”
बृज भूषण सिंह पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज है
डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पहलवान द्वारा बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है, जिसके लिए उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी प्राथमिकी शील भंग करने से संबंधित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines