नई दिल्ली। आयरलैंड के तूफानी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 31 साल के पॉल स्टर्लिंग ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पांचवे टी-20 में 10 गेंद पर 16 रन बनाए। 16 रन बनाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे टी20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं।
1 शतक औऱ 20 अर्धशतक जड़े
इससे पहले भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ही ऐसा कर सके हैं। तीन हजार रनों तक पहुंचने के लिए स्टर्लिंग ने 114 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। पॉल स्टर्लिंग ने 29 की औसत से यह रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और 20 अर्धशतक जड़े।
https://twitter.com/AneetaRajput5/status/1560159397455724545?s=20&t=npoAxtl9Nc03jdtby96iQA
पांचवे टी 20 मैच का हाल
दरअसल, बुधवार को आयरलैंड औऱ अफगानिस्तान के बीच पांचवा टी 20 खेला गया। इस मैच में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया औऱ सीरीज पर 3-2 से कब्जा किया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 95 रन बनाए थे, लक्ष्य को आयरलैंड ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
और पढ़िए –
टी20 ब्लास्ट में एक ओवर में जड़ दिए थे 34 रन
पॉल स्टर्लिंग तूफानी बल्लेबाज हैं। उन्होंने मई में इंग्लैंड में खेले गए टी20 ब्लास्ट के दौरान एक ओवर में 34 रन बटोरे थे। बर्मिंघम बीयर्स की ओर से खेलते हुए स्टर्लिंग ने एक ओवर में 5 छक्के और एक चौका लगाया था। स्टर्लिंग ओवरऑल टी20 के 304 मैच में 7554 रन बना चुके हैं।
टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
मार्टिन गप्टिल का नाम नंबर एक पर आता है।उन्होंने 121टी-20 मैच में 3497 रन बनाए हैं।
दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने 3487 रन बनाए हैं।
विराट कोहली ने 99 मैच में 3308 रन बनाए हैं और ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं।
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines