नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले ताबड़तोड़ क्रिकेट में कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में मुकाबला कर रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की सीरीज के फाइनल मुकाबला खेला। इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इंग्लैंड का सबसे बड़ा विकेट ओपनर फिल साल्ट कंफ्यूजन में इस तरह आउट हुए कि क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए।
पांचवें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। 11 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे फिल साल्ट अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाह रहे थे। साल्ट तीन चौके जड़ चुके थे। पांचवें ओवर में मोहम्मद हसनैन की तीसरी गेंद डेविड मलान के हिप्स पर जाकर पीछे की ओर चली गई।
मलान ने नॉन स्ट्राइकर एंड से लौटाया
मलान इससे पहले कि संभलते उधर नॉन स्ट्राइकर एंड से साल्ट ने दौड़ लगा दी। हालांकि मलान ने आधी से ज्यादा क्रीज पार कर चुके साल्ट को वापस लौटा दिया, लेकिन तब तक बाजी हाथ से निकल चुकी थी। शॉर्ट की ओर लगे फील्डर शादाब खान ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर शानदार थ्रो किया और गिल्लियां बिखेर डालीं। अपना विकेट गिरता देख साल्ट काफी निराश नजर आए। वह जब मैदान से गिरकर उठे तो मलान की ओर सवाल पूछने का इशारा करते हुए दिखे।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: Babar Azam ने छोड़ा लड्डू कैच, गुस्से से लाल गेंदबाज ने कर दी ये हरकत, देखें video
साल्ट ने की जल्दबाजी
हालांकि इस मामले में मलान की गलती नहीं थी क्योंकि उन्होंने खुद को संभालते हुए रन की कॉल सुनी ही नहीं, साल्ट ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी, जिसकी वजह से मलान को रन लेने का मौका ही नहीं मिला और उन्होंने स्ट्राइकर एंड से ही उन्हें वापस भेज दिया। पाकिस्तान की शानदार फील्डिंग की वजह से उन्हें बड़ा विकेट मिल गया। इस ओवर में एलेक्स हेल्स भी 18 रन पर आउट हो गए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
95 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
228 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
331 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
353 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
390 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
402 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
421 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
421 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines