नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही टी 20 सीरीज के पांचवें मैच में रिजवान ने 63 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने इस सीरीज में अपना चौथा अर्धशतक ठोक डाला।
अब वह द्विपक्षीय T20I श्रृंखला में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी सीरीज के दो मैच और बाकी हैं। रिजवान इसमें कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। रिजवान ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की सीरीज के पांच मैचों में 315 रन बनाए हैं। उन्हें अभी बाकी के दो मैच खेलने हैं।
रोमांचक पांचवें मैच में पाकिस्तान ने बुधवार को इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को छह रनों से शिकस्त दी। हमेशा की तरह स्टाइलिश रिजवान ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा और 46 गेंदों में 63 रन बनाए। अपने अर्धशतक के साथ रिजवान द्विपक्षीय T20I श्रृंखला में सबसे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।
अभी पढ़ें – ‘देखो पापा ये…,’ धोनी की बेटी जीवा की क्यूटनेस ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो
बाबर आजम का तोड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार पारियों में 210 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। रिजवान ने सर्बिया के लेस्ली डनबर का भी रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने बुल्गारिया के खिलाफ चार पारियों में 284 रन बनाए थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines