नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए छठे टी 20 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार ओपनर मोहम्मद रिजवान बाहर कर दिए गए। उनकी जगह मोहम्मद हैरिस ने पाकिस्तान की टीम के लिए डेब्यू किया। 21 साल के हैरिस को मोहम्मद रिजवान ने ही कैप पहनाई।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: Babar Azam ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, टी 20 इंटरनेशनल में ठोके 3 हजार रन
इस मौके पर रिजवान ने कहा- ये कैप सिर्फ कैप नहीं है। ये तेरे सिर पर 25 करोड़ आवाम का ताज है। रिजवान ने आगे कहा- करियर में बहुत उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन ईमानदारी से खेलते रहेंगे तो अल्लाह आपकी मदद करेगा, गुड लक। हैरिस को विकेटकीपर के रोल के लिए टीम में जगह दी गई है। छठे टी 20 में वे बाबर आजम के नए साथी के रूप में मैदान पर उतरे।
कौन हैं मोहम्मद हैरिस
पेशावर में जन्मे मोहम्मद हैरिस पाकिस्तान की अंडर 19 टीम में रह चुके हैं। इसके अलावा वे पीएसएल में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के लिए खेल चुके हैं। वह खैबर पख्तूनवा सेकंड इलेवन के लिए भी खेलते रहे हैं। उन्हेांने अपना वनडे डेब्यू वेस्ट इंडीज के खिलाफ 8 जून 2022 को किया था। हालांकि निचले क्रम पर होने की वजह से उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। वह अब तक 4 वनडे में 10 रन ही बना सके हैं।
फर्स्ट क्लास के 4 मैचों में 75, लिस्ट ए के 24 मैचों में 548 और टी 20 के 22 मैचों में 22.84 के औसत से 434 रन ठोक चुके हैं। सितंबर में वे नेशनल टी 20 कप खेलकर आए हैं। जिसमें एक मैच में 17 गेंदों में 41 रन की ताबड़तोड़ पारी ने सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जमाकर 241 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन कूटे थे। नेशनल टी 20 कप के 8 मैचों में उन्होंने 147 रन जमाए हैं। उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका मिला था, लेकिन वे महज 4 रन ही बना सके थे।
अभी पढ़ें – IPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेट कमिंस ने किया दावा, आईपीएल में इस खिलाड़ी की रहेगी भारी डिमांड
महज 7 रन बनाकर हो गए आउट
हालांकि गुरुवार को टी 20 डेब्यू में इंग्लैंड के खिलाफ महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक छक्का जमाया। रिचर्ड ग्लीसन की गेंद पर आदिल राशिद ने उन्हें कैच कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines