हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs ENG: पाकिस्तान की टीम में 26 साल के ऑलराउंडर का डेब्यू, जानिए कौन हैं Aamer Jamal

विज्ञापन
आमिर जमाल। (Social Media)

नई दिल्ली: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी 20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस मैच में 26 साल के ऑलराउंडर आमेर जमाल ने डेब्यू किया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। उस्मान कादिर की जगह शादाब खान और मोहम्मद हसनैन की जगह पर आमेर जमाल को टीम में लिया गया है। खुशदिल शाह की जगह हैदर अली को भी टीम में जगह मिली है। पीसीबी के एक बयान के अनुसार, नसीम शाह को निमोनिया हो गया है अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

अभी पढ़ें – IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, शिखर धवन समेत इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

कौन हैं आमेर जमाल? 

आमेर जमाल पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। उन्होंने 1 सितंबर 2018 को 2018-19 कायदे-ए-आज़म ट्रॉफी में पाकिस्तान के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। जबकि 22 सितंबर 2018 को फर्स्ट क्लास और अक्टूबर 2021 को नेशनल टी 20 कप के जरिए टी 20 डेब्यू किया था। आमेर पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के खिलाड़ी रहे हैं।

उन्होंने 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 341 रन और 28 विकेट चटकाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 9 मैचों में 76 रन और 18 विकेट निकाले हैं। टी 20 के 12 मैचों में 227 रन और 14 विकेट चटकाए हैं। उन्हें लोअर ऑर्डर के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। हाल ही वे नेशनल टी 20 कप में शानदार प्रदर्शन करके आए हैं।

 

अभी पढ़ें – IND vs SA Live: 8 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन : 1 बाबर आजम (कप्तान), 2 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 3 शान मसूद, 4 इफ्तिखार अहमद, 5 हैदर अली, 6 मोहम्मद नवाज, 7 आसिफ अली, 8 शादाब खान, 9 आमेर जमाल, 10 मोहम्मद वसीम जूनियर, 11 हारिस राउफ

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: 1 फिल साल्ट (विकेटकीपर), 2 एलेक्स हेल्स, 3 डेविड मलान, 4 बेन डकेट, 5 हैरी ब्रुक, 6 मोईन अली (कप्तान), 7 डेविड विली, 8 क्रिस वोक्स, 9 सैम कुरेन, 10 आदिल राशिद, 11 मार्क वुड

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें