हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: 'क्या जबरदस्त शॉट है'...बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान...देखें VIDEO

विज्ञापन
PAK vs BAN Babar Azam Brilliant four

PAK vs BAN: टी20 त्रिकोणीय सीरीज के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 45 रनों की नाबाद पारी। इसके अलावा बाबर-रिजवान ने अर्धशतक जड़े। मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश द्वारा दिए 174 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी है।

अभी पढ़ें – India vs Western Australia: रोहित शर्मा की जगह राहुल बने कप्तान, विराट और सूर्यकुमार भी बाहर

बाबर आजम ने जड़ा खूबसूरत चौका

बल्लेबाजी के दौरान बाबर आजम पूरे फॉर्म में दिखे। उन्होंने 55 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 जबरदस्त चौके निकले। उन्होंने छठवें ओवर की अंतिम गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया। इस शॉट में बाबर आजम का क्लास नजर आया। गेंद बल्ले से निकली तो कोई फिल्डर हिला तक नहीं और चौका हो गया।

विज्ञापन

फील्डर्स को हिलने का मौका नहीं मिला

दरअसल, बांग्लादेश की तरफ से पॉवरप्ले का अंतिम ओवर शोरफुल लेकर आए थे। उन्होंने जब छठवीं गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप पर फेंकी तो बाबर ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए कवर की दिशा में गेंद को भेज दिया। उन्होंने अपने बल्ले से शानदार गैफ तलाशा। शॉट इतना जबरदस्त था कि फील्डर्स को हिलने का मौका नहीं मिला।

अभी पढ़ें – VIDEO में देखिए विराट की स्पेशल ट्रेनिंग, PAK के खिलाफ मैच से पहले कर रहे खास तैयारी, बदल लिया है पूरा लुक

विज्ञापन

बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज

इन दिनों बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज जारी है। गुरुवार को इस सीरीज का छठवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। जिसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बोर्ड पर लगाए थे, जवाब में पाकिस्तान 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड से होगा।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola