NZ vs IND: इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव से बड़ा कोई बैटर नहीं है। जिस फॉर्म में वो चल रहे हैं, ये उनके करियर का प्राइम समय चल रहा है। इस साल सूर्या ने 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी साल उनका ये दूसरा टी20 शतक है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगा दिया है।
भारत के Sky की नही कोई लिमिट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। सूर्या एक अलग विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हर गेंदबाज को आसानी से खेल रहे थे। कवर के ऊपर से, मिड-विकेट के ऊपर से और विकेटकीपर के ऊपर से छक्का मारा। ऐसा लग रहा था कि वो कीवी गेंदबाजों के साथ वीडियो गेम खेल रहे हों।
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1594251754623102977
नए दौर का चमकता सितारा
टी20 क्रिकेट बदल रहा है। अब बैटर को अल्ट्रा एग्रेसिव होना पड़ता है। इस नए दौर में सूर्या बिल्कुल फिट बैठते हैं। उनके पास वो गेम है जो आज के दौर की मांग है। मैदान हर कोने को टारगेट करते है। गेंद आगे और हलकी सी फुल है तो वो कवर के ऊपर या फिर गेंदबाज के ऊपर से सीधे छक्का मारते हैं। उसी गेंद को मिड-विकट और स्क्वायर लेग के ऊपर से मार देते हैं। लैप शॉट तो उनका पका-पकया शॉट है। जब चाहते है इसे खेल रन बटोर लेते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। अपनी इनिंग में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लागाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 217 का रहा था। आखिरी के पांच ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से तबाही मचा दी और हर ओर शॉट खेले। सूर्यकुमार यादव ने इस साल 41 मैच में 1151 रन बनाए हैं। उनका औसत 47.95 का है। इस उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines