नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले तूफानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड में इन दिनों बांग्लादेश-पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ट्राय सीरीज खेली जा रही है। इसके तहत बुधवार को पांचवां टी 20 मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन ठोक डाले।
कीवी बल्लेबाज फिन एलेन ने 32, डेवोन कॉनवे ने 64, मार्टिन गुप्टिल ने 34 और ग्लेन फिलिप्स ने 24 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी कीवी टीम ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को 20 ओवर में 160 रनों पर निपटा दिया।
एडम मिल्ने की तूफानी गेंदबाजी
इस मुकाबले में कीवी गेंदबाज एडम मिल्ने की तूफानी गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मिल्ने ने बांग्लादेश के ओपनर नजमुल होसेन शंटो को इस तरह बोल्ड किया कि बल्लेबाज के होश उड़ गए। लेफ्ट आर्म बल्लेबाज शंटो को ओवर द विकेट गेंद डालने आए मिल्ने ने जैसे ही चौथे ओवर की तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा खाने के बाद इतनी खतरनाक इनस्विंग हुई कि मिडल स्टंप जड़ से उखड़कर गिर पड़ा।
शंटो इस गेंद पर छक्का लगाने के मूड में थे, उन्होंने बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद ने उन्हें बीट किया और मिडल स्टंप उखाड़ते हुए दूर जा गिरी। शंटो महज 11 रन बनाकर आउट हो गए।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: कैच लपकने के लिए डेविड वार्नर ने लगाई छलांग, सिर के बल गिरे धड़ाम, देखें वीडियो
शाकिब अल हसन ही चले
कप्तान टिम साउदी ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए वहीं माइकल ब्रेसवेल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट निकाले। न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पस्त हो गए और को 20 ओवर में 160 ही बना सके। इस तरह कीवी टीम ने यह मैच 48 रनों के अंतर से जीत लिया।
बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ही अच्छी बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने 44 गेंदों में 70 रन ठोके। लिटन दास ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। ट्राय सीरीज का छठा मैच गुरुवार को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को फाइनल होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines