Neeraj Chopra Gold Medal, Asian Games 2023: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में लगातार अपना दूसरा मेडल जीतकर कमाल कर दिया है। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। अब चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर डबल धमाल कर दिया है। वहीं इस इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारतीय एथलीट किशोर जेना ने अपने नाम किया है।
नीरज से आगे थे किशोर
आपको बता दें कि एशियन गेम्स के फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल जहां नीरज ने जीता। वहीं सिल्वर मेडल भारत के किशोर जेना ने अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने अपना बेस्ट थ्रो 88.88 मीटर का फेंका तो किशोर जेना ने 87.54 मीटर के बेस्ट थ्रो से रजत पदक अपने नाम किया। इस पूरे मुकाबले में दोनों भारतीय एथलीट के बीच ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक राउंड में किशोर ने नीरज को पीछे भी छोड़ दिया था। फिर चौथे राउंड में नीरज ने बेस्ट थ्रो से किशोर को पीछे किया और सोना जीत लिया।
नीरज और किशोर के बीच कांटे की टक्कर
इस पूरे मैच में वैसे नीरज को जिससे टक्कर मिली वह थे उनके हमवतन किशोर जेना। इस इवेंट में नीरज का पहला थ्रो टेक्निकल समस्या के कारण काउंट नहीं हुआ। फिर दोबारा थ्रो में वह 82.38 मीटर की दूरी तय कर पाए। वहीं इस राउंड में किशोर जेना ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर और दूसरा 84.49 मीटर का फेंका। जेना दूसरे थ्रो में सिर्फ 79.76 की दूरी ही तय कर सके। इसके बाद तीसरे राउंड में कांटे की टक्कर शुरू हुई। तीसरे राउंड में किशोर ने नीरज को पीछे छोड़ दिया।
किशोर ने इस राउंड में 86.77 मीटर का थ्रो किया और फिर नीरज फाउल कर बैठे। उसके बाद चौथे राउंड में नीरज ने वापसी की और 88.88 मीटर का थ्रो फेंकते हुए नंबर एक स्थान कब्जा लिया। इसके बाद किशोर इस राउंड में 87.54 मीटर की दूरी ही तय कर पाए। पांचवें राउंड में नीरज ने 80.80 मीटर का थ्रो किया तो किशोर ने फाउल कर दिया। इस तरह बेस्ट थ्रो के हिसाब से नीरज नंबर 1 पर रहे और गोल्ड जीता। वहीं उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले किशोर दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।
यह भी पढ़ें:-
मां के पेट से ही शुरू कर दी थी रनिंग, एशियन गेम्स में दो सिल्वर जीत कर हरमिलन ने कर दिया देश का नाम…
Asian Games 2023: सेमीफाइनल के लिए भारत का शेड्यूल तय, जानें कब होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines