हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम पर पूछा गया सवाल, नीरज चोपड़ा की मां ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

विज्ञापन
Neeraj Chopra Mother Reply on Arshad Nadeem

Neeraj Chopra Mother Interview: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक के बाद एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया। इसी के साथ वह इस प्रतियोगिता के इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं। नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता। यह इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों मुकाबले के बाद एक साथ देखे गए।

पाकिस्तानी जीत जाता तो भी खुशी होती 

नीरज की इस सफलता से उनका परिवार गदगद है। वायरल हो रहे एक वीडियो में उनकी मां सरोज देवी अपने बेटे की शानदार उपलब्धि के बाद मीडिया को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं। जब एक रिपोर्टर ने ऑफ-कैमरा उनसे पाकिस्तान के अरशद पर जीत को लेकर भावनाओं के बारे में पूछा तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा- ”देखिए, हर कोई मैदान में खेलने आया है। कोई न कोई तो जीतेगा ही। इसलिए पाकिस्तान या हरियाणा से होने का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने आगे कहा- ”यह बहुत खुशी की बात है। अगर वह पाकिस्तानी जीत जाता तो भी बहुत खुशी होती।”

नीरज की मां का ये इंटरव्यू वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कहा- “यह परिवार वास्तव में सोना है।” जबकि दूसरे ने कहा- “ऐसी मां के साथ, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह इतना चैंपियन कैसे निकला।”

विज्ञापन

इसके अलावा जब चोपड़ा से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह तब होगा जब उनका दिल चाहेगा। फिलहाल उनका ध्यान खेल पर है। हम उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं और वह जब चाहेंगे, तब शादी करेंगे।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola